स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सड़को पर बैनर लगाने पर कार्यवाई

Action on placing banners on roads under cleanliness drive

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी

रवि तिवारी

भिवंडी – भिवंडी निजामपुर शहर महानगरपालिका प्रशासन व्दारा सड़कों के किनारे अवैध रूप से लगाए गए ४ बैनर और पोस्टर के खिलाफ कार्रवाई की हैं। महानगरपालिका अधिकारी बालाराम जाधव ने बताया कि घनी का तेल, स्वत्व योगा क्लासेस,न्यु प्राइम ई व्हेहीकल आदि संस्थान के मालिकों ने सार्वजनिक स्थान पर अवैध बैनर और पोस्टर लगाकर गंदगी फैलाई थी। यह कारण केवल नगर की स्वच्छता अभियान में बाधा डालन ते हुए सार्वजनिक स्थल को अनधिकृत तरीके से उपयोग में लिया जा रहा था। आरोपी के खिलाफ मुंबई प्रांतिक महानगरपालिका अधिनियम १८८८ की धारा २४४, २४५ और २५६2 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।महानगरपालिका के अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थलों पर बैनर या पोस्टर लगाने से बचें और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। नगर प्रशासन ने चेतावनी दी है कि इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button