अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचारी मुख्यमंत्री का दायित्व निभाया है : कांग्रेस

[ad_1]

नई दिल्ली, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने गुरुवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की हार तय मान चुकी है। यही कारण है कि आप, कांग्रेस के चयनित उम्मीदवारों से घबराकर गलत बयानबाजी कर रही है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजनीतिक दलों को स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का अधिकार है।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि जेल से बेल पर बाहर आए अरविंद केजरीवाल से मैं पूछना चाहता हूं कि कांग्रेस पर आरोप लगाने से पहले वे बताएं कि विदेशों से प्रतिवर्ष उन्हें कितनी फडिंग होती है, उसे सार्वजनिक करें। खालिस्तान की बात करके उन्होंने अपना असली चेहरा पहले ही जनता के सामने दिखा दिया है। पिछले 11 वर्षों में शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को ध्वस्त करने, बिजली के बिलों में दोगुनी वृद्धि, गंदे पानी के भारी भरकम बिल और बेरोजगारी को रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचाने वाले भ्रष्टाचारी अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को विकास के क्षेत्र में 50 वर्ष पीछे लाकर खड़ा कर दिया है।

उन्होंने कहा कि गठबंधन संबंधी बयानबाजी आम आदमी पार्टी के नेता ना ही करें तो बेहतर होगा, अगर करनी है तो पूछिए अपने मुखिया केजरीवाल से, जिन्होंने सबसे पहले बयान दिया कि दिल्ली में कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं होगा। गठबंधन का परिणाम है कि कश्मीर में आम आदमी पार्टी का एक विधायक है, वरना उनका वहां कोई वजूद नहीं था।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के काले कारनामों पर जारी किया गया श्वेत पत्र केजरीवाल के 11 वर्षों के कुशासन का मात्र कुछ अंश ही है और आम आदमी पार्टी दोराहे पर आकर खड़ी हो गई है। क्या सीएए में आम आदमी पार्टी भाजपा के साथ खड़ी नहीं रही, शराब घोटाला में दोनों ने मिलकर दिल्ली को नशे की राजधानी बनाया और दिल्ली की सत्ता केजरीवाल ने भाजपा के कंधों पर सवार होकर हासिल की, यह दिल्ली नहीं, दुनिया जानती है।

उन्होंने यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली की जनता के दोषी हैं और कांग्रेस जनता की लड़ाई लड़ रही है। केजरीवाल ने 11 वर्षों में दिल्ली का चौतरफा उपहास कर ढाई करोड़ लोगों से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया। वह चुनाव प्रचार में नई-नई घोषणाएं करके वोट हासिल करने की अवसरवादी राजनीति कर रहे हैं। प्रदूषण से 3,000 लोगों का मरना, 2020 के दंगों में 53 लोगों की मौत, दलित अत्याचारों में 4 गुना वृद्धि, दलित आरक्षण खत्म करने के पक्षधर अरविंद केजरीवाल का दिल्ली वालों से प्रेम साफ उजागर होता है कि कैसे उन्होंने दिल्ली को नशे की राजधानी बनाने के साथ, प्रदूषण में नंबर 1, अपराध, अपहरण, महिला अत्याचार और बलात्कार में नंबर 1 बनाने वाले भ्रष्टाचारी मुख्यमंत्री का दायित्व निभाया है।

–आईएएनएस

जीसीबी/एबीएम

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button