सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल में दीप प्रज्वलन के बाद हर्षोउल्लास के साथ सम्पन्न हुआ वार्षिकोत्सव कान्आयोजन

आयोजन मे मानिनंदो और अभिभावकों का लगा रहा जम घट जिन्हे अपना कार्य क्रम दिखाने के लिए छात्र रहे उतावले

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट:रोशन लाल

आजमगढ़।आजमगढ़ जिला के जाफरपुर में स्थित सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल के प्रांगड़ में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव आयोजन का शुभारंभ रविवार को किया गया। कार्यक्रम के पहले दिन मुख्य अतिथि संतोष कुमार सिंह पूर्व सांसद व भाजपा नेता एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता देवेन्द्र सिंह व अखिलेश मिश्रा उपस्थित हुये। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक, शैक्षणिक, एव पर्यावरण से सम्बन्धित विषयों पर छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुती पेश की गयी। कार्यक्रम में अनेकता में एकता पर विशेष बल दिया गया एवं सभी धर्मों का सम्मान करते हुए सरस्वती वंदना, गणेश वदना दुआ की प्रस्तुती की गयी। पंजाबी नृत्य, गुजराती नृत्य, बंगली एवं आसामी नृत्य, फूलो का तारो का, इतनी सी हसी इतनी सी खुशी, वक्त की कसौटी, आई एम ए डिस्को डान्सर, कोई बोले राम गजल, गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल खम्बा धनी, नागा नागम नृत्य, कौव्वाली एवं फैशन शो जैसे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर बच्चों ने सभी के मन को मोह लिया। इस दौरान संतोष सिंह, देवेन्द्र सिंह व अखिलेश मिश्रा ने अपने वक्तव्य में विद्यालय की प्रशंसा की एवं विद्यालय की व्यवस्थाएं, छात्र-छात्राओं का कार्यक्रम व अभिभावकों का सहयोग, विद्यालय के मैनेजमेंट द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए प्रशंसा की, उन्होंने छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गये कार्यक्रमों की, कार्यक्रमों में चुने गये विषयों की प्रशंसा की और उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार के छात्र-छात्राएं एवं स्टाफ ने बहुत अच्छी व्यवस्था की है। मुख्य अतिथि ने सभी अभिभावकगण एवं छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना किया। विद्यालय के संस्थापक अयाज अहमद खान ने बताया कि सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल का एक मात्र ध्येय उचित फीस में अच्छी से अच्छी शिक्षा प्रदान करना है एवं अभिभावकगण के सहयोग से सभी छात्र-छात्राओं का सम्पूर्ण विकास करना है।

Related Articles

Back to top button