जबलपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 22 किलो अवैध मादक पदार्थ के साथ तस्कर गिरफ्तार
Jabalpur Police got big success, smuggler arrested with 22 kg of illegal drugs

जबलपुर:लंबे समय से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी को लेकर जबलपुर पुलिस लगातार कार्यवाहियां कर रही है इसी कड़ी में मझगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत टोल नाके के पास अवैध मादक पदार्थ तस्करी की सूचना पर तैनात खड़ी पुलिस द्वारा एक बिना नंबर की कर को रोक कर उसमें रखें 22 किलो मादक पदार्थ गांजा को जप्त करने में सफलता हासिल की है पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध मादक तस्करी के लिए मजगवां में थाना एवं क्राइम ब्रांच लगातार दविश दे रही थी तभी उन्हें मुखबीर से सूचना मिली कि एक कत्थई रंग की वैगन आर कार गंजे लेकर शहर की ओर जा रही है उपरोक्त सूचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुए निरीक्षक धम्मू सिंह द्वारा अपनी टीम एवं क्राइम ब्रांच के साथ दबिश देते हुए कर संदिग्ध कर की तलाशी ली गई जिस पर कार के अंदर 22 किलो गांजा पाया गया जिस पर मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए प्रकरण दर्ज कर विधिवत कार्यवाही की जा रही है,
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



