आजमगढ़ :किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

The accused who kidnapped and raped a teenager was arrested

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट:राजेंद्र प्रसाद

बिंद्रा बाजार/ आजमगढ़:वादी की भतीजी जो सुबह करीब 08.00 बजे कालेज पढ़ने के लिए गयी थी, जहाँ से अभियुक्त शिवम पुत्र अमेरिका व पूनम सिंह पत्नी अमेरिका निवासी ग्राम रानीपुर रजमो थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ व प्रिंस वर्मा पुत्र रविन्द्र वर्मा ग्राम हुसेनपुर थाना जहागीरगंज जनपद अम्बेडकर नगर द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में थाना  पर प्रार्थनापत्र दिया गंभीरपुरपलिस ने मुकदमा पंजीकृतमु0अ0सं0-448/2024 धारा-137(2)/87/61(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में पीडिता की बरामदगी,बयान व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 64 बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। गुरुवार को उ0नि0 मिथलेश कुमार मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त शिवम सिंह पुत्र अमेरिका सिंह निवासी ग्राम रानीपुर रजमों थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ उम्र 19 वर्ष को ग्राम रानीपुर रजमों अम्बेडकर मूर्ति के पास से समय करीब 11.40 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।

Related Articles

Back to top button