त्वरित व शुचितापूर्ण निस्तारण के लिए डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। न्यायालय आपके द्वार अभियान के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट विशाल सिंह ने शुचिता पूर्ण निस्तारण के लिए गुरुवार को एक मामले का स्थलीय निरीक्षण किया। विवादित प्रकरण के संबंध में पूरी जानकारी प्राप्त की। ताकि मामले का त्वरित निस्तारण किया जा सके।

इस दौरान जिला मजिस्ट्रेट द्वारा तहसील औराई के मौजा समधाखास की गाटा संख्या 51 भूमिधरी भूमि है तथा गाटा सं.55 बंजर भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। जिसके संबंध में पूर्व में गामीणों में विवाद हुआ था। इसकी निरंतर शिकायत की जा रही है। जिसके

संबंध में न्यायालय में वाद प्रचलित है। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा स्थलीय जांच कर जरूरी निर्देश ग्रामीणों एवं उपस्थित सरकारी महकमे को दिए। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार को निर्देशित किया कि संबंधित न्यायालय में लंबित व विवादित प्रकरणों के संबंध में न्यायालय आपके द्वार के क्रम में स्थलीय निरीक्षण व सुनवाई करते हुए त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इस मौके पर उपजिलाधिकारी औराई बरखा सिंह, तहसीलदार सुनील कुमार सहित राजस्व टीम उपस्थित रहीं।

 

चित्र परिचय:

Related Articles

Back to top button