आजमगढ़:सफाई कर्मी को निलंबित करने का आदेश

order suspending the sweeper

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

आजमगढ़: पंचायती राज अधिकारी ने बृहस्पतिवार को विकास खंड मुहम्मदपुर के मदारपुर गांव में बने सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शौचालय गंदगी से पटा पड़ा था। निरीक्षण के दौरान सफाईकर्मी भी अनुपस्थित मिला। पंचायती राज अधिकारी ने सफाईकर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया।जिला पंचायतीराज अधिकारी कुंवर सिंह यादव गांवों में बने सामुदायिक शौचालयों का हाल जानने के लिए निकले। वह मुहम्मदपुर के मदारपुर गांव में पहुंचे जहां ग्राम प्रधान द्वारा सामुदायिक शौचालय बनाया गया है। ताकि ग्रामीणों को शौच के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े।डीपीआरओ शौचालय को देखने के लिए अंदर गए तो वह गंदगी से पटा पड़ा था। इसके बाद वह बाहर निकल आए। उन्होंने सामुदायिक शौचालय के आसपास व गांव का भी निरीक्षण किया।इस दौरान जगह-जगह कूड़े का ढेर मिला। वहीं, गांव में सफाईकर्मी के रूप में तैनात रमेश सिंह भी ड्यूटी पर नहीं थे। सफाईकर्मी की अनुपस्थिति को लेकर उन्होंने नाराजगी जताते हुए तत्काल प्रभाव से सफाईकर्मी रमेश सिंह को निलंबित करने का आदेश दिया है।

Related Articles

Back to top button