आजमगढ़:वाहरे नया साल, किसी को किया मालामाल तो किसी को किया कंगाल

नव वर्ष का जश्न मनाने वाले पी गये 7, 78 करोड़ की दारू,घर मे खुशियों के लिए तरसते रहगए बच्चे और मेहरारू

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट: रोशन लाल

आजमगढ़ में नए साल के जश्न का आजमगढ़ वालों पर खूब खुमार चढ़ा। एक अनुमान के मुताबिक 31 दिसंबर 2024 की रात से एक जनवरी 2025 तक शहर के लोग करीब 7.78 करोड़ की शराब पी गए। आबकारी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक करीब चार अस्थायी परमिट जारी किए गए थे।इनमें सबसे अधिक देसी शराब और दूसरे नंबर पर अंग्रेजी शराब की बिकी हुई। प्रतिदिन सामान्य तौर पर होने वाली बिक्री से लगभग 20 प्रतिशत अधिक शराब की बिक्री हुई। जिला आबकारी अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि इस बार जिले में चार होटल संचालकों ने अस्थायी रूप से परमिट लिए थे। बताया कि नए वर्ष के स्वागत में 31 दिसंबर 2024 से एक जनवरी 2025 तक देसी शराब की लगभग 126000 लीटर यानी 630,000 टेट्रा पैक की चार करोड़ 41 लाख की बिक्री हुई। अंग्रेजी शराब की 36280 बोतल यानी 2.5 करोड़ की बिक्री हुई। इसी प्रकार बीयर की 67000 कैन लगभग 87 लाख रुपये की बिक्री हुई। बताया कि नए साल 2025 के जश्न में एक अनुमान के तौर पर सात करोड़ 78 लाख की शराब बिक गई।

Related Articles

Back to top button