फंदे के सहारे विवाहिता का लटका मिला शव

आजमगढ़ जिला के रौनापार थाना क्षेत्र के बाढू का पूरा गांव में शुक्रवार की देर शाम घर में फंदे के सहारे विवाहिता का लटकता हुआ शव देख सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज विधिक कार्रवाई में जुट गई।रौनापार के बाढू का पूरा गांव निवासी 30 वर्षीय गीता यादव अपने तीन बच्चों व सास ससुर के साथ घर पर रहती थी। पति रवि यादव अपने छोटे भाई सुनील यादव के साथ चंडीगढ़ में टाइल्स का काम करते हैं। एक माह पूर्व ही दोनों भाई खेत की जुताई बुवाई के लिए घर आए हैं। दिन में ही दोनों भाई अपने बहनोई के घर तेरही के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। इधर गीता यादव अपने बच्चों को मोबाइल देकर कमरे में सोने के लिए चली गई। शाम को पति व उसके भाई घर लौटे तो गीता को आवाज दी लेकिन कोई आहट नहीं हुई। दरवाजा बंद होने के कारण खिड़की से देखा तो गीता फंदे से लटक रही है। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया,

Related Articles

Back to top button