कलेक्ट्रेट पर गरजें कांग्रेसी, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन 

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य सहित अन्य पर दर्ज मुकदमा वापस न होने पर सड़क पर उतरकर आंदोलन करने की दी चेतावनी 

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। जहां पर उनके द्वारा झांसी में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य सहित अन्य पर दर्ज कराए गए फर्जी मुकदमे को वापस लेने के लिए राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।

इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ.राजेंद्र दुबे राजन व वरिष्ठ नेता हसनैन अंसारी ने कहा कि विगत दिनों जिस तरह झांसी में 26 दिसंबर को किसान अपने मूंगफली को कई दिनों के इंतजार के बाद जब सरकारी खरीद केंद्र पर नहीं खरीदें गए। कमीशन के नाम पर 1400 से 1600 रुपए की मांग की गई। तब किसानों ने मजबूर होकर वहां के डीएम के पास शिकायत लेकर अपने ट्रैक्टर सहित पहुंच गए। इस मांग को लेकर कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में किसानों के साथ डीएम के साथ बात करने के लिए पहुंचा। डीएम के बुलावा पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य उनके चेंबर में पहुंचे। बड़ी शालीनता से

उन्होंने इस पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि डीएम ने आश्वासन दिया कि किसानों के साथ अन्याय नहीं होगा। डीएम ने एसडीएम को इस बात से अवगत कराया। लेकिन इसके बावजूद भी वहां पूर्व केंद्रीय मंत्री जो किसानों के मुद्दों को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल के रूप में पहुंचे थे। उनके ऊपर वहां के होमगार्ड से फर्जी मुकदमा करा दिया गया। कहा कि इसके साथ ही ट्रैक्टर चालक रामपाल सिंह सहित 50 अन्य लोगों पर भी फर्जी मुकदमा दर्ज करवा दिया गया। जो काफी निंदनीय है। कांग्रेस इसका कड़े शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित अन्य पर दर्ज किए गए फर्जी मुकदमे को वापस लिया जाए। अन्यथा इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

इस मौके पर वरिष्ठ नेता राकेश कुमार मौर्य, राजेश्वर दुबे, नाजिम अली महेश मिश्रा राजेंद्र प्रसाद मौर्य नितिन सिंह, विनोद सरोज, विभूति नारायण व नरेश मिश्र बाला आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button