शीआन से हांगकांग तक सीधी हाई-स्पीड रेल ट्रेन आधिकारिक तौर पर शुरू

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

[ad_1]

बीजिंग, 6 जनवरी (आईएएनएस)। हांगकांग के लिए जी828 ट्रेन शीआन नॉर्थ रेलवे स्टेशन से 5 जनवरी की सुबह 11:04 बजे निकली, यह इसका द्योतक है कि शीआन से हांगकांग तक सीधी हाई-स्पीड रेल ट्रेन आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई।

यह पश्चिमोत्तर चीन के शैनशी प्रांत की राजधानी शीआन से हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र तक सीधे चलने वाली पहली हाई-स्पीड रेल ट्रेन थी और पश्चिमोत्तर चीन में हांगकांग में प्रवेश करने वाली पहली ट्रेन थी।

यह रेलगाड़ी सुबह 11:04 बजे से शीआन से रवाना हुई, इसके बाद हनान प्रांत के लुओयांग और चनचो, हूपेई प्रांत के वुहान, हूनान प्रांत के छांगशा, क्वांगतोंग प्रांत के क्वांगचो और शनचन आदि शहरों से गुजरकर उस दिन रात को 9:09 पर हांगकांग वेस्ट च्युलोंग स्टेशन पर पहुंच गई, पूरी यात्रा में 10 घंटे और 5 मिनट का समय लगा।

वहीं, उस दिन ही, जी826/7 रेलगाड़ी सुबह 9:07 बजे हांगकांग वेस्ट च्युलोंग स्टेशन से प्रस्थान करके 10 घंटे और 54 मिनट के चलने के समय के साथ रात को 9:01 पर शीआन नॉर्थ स्टेशन पर पहुंच गई। शीआन से हांगकांग तक सीधी हाई-स्पीड रेल गाड़ी 5 जनवरी से हर दिन दोनों दिशाओं में चल रही है, जिससे यात्रियों को आरामदायक सवारी अनुभव और पर्याप्त परिवहन क्षमता मिल रही है।

बता दें कि शीआन सिल्क रोड का प्रारंभिक बिंदु है और हांगकांग दुनिया में महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय वित्तीय, व्यापार, शिपिंग केंद्र और अंतरराष्ट्रीय नवाचार और प्रौद्योगिकी केंद्र है। इस हाई-स्पीड रेल के शुभारंभ से दोनों शहरों के बीच समय और स्थान की दूरी कम हो जाएगी। यह देश के पश्चिमोत्तर इलाके और हांगकांग के बीच आर्थिक, सांस्कृतिक, पर्यटन आदि क्षेत्रों में आदान-प्रदान और सहयोग को बढ़ावा देने में नई प्रेरित शक्ति लाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button