नेपाल में चीन की फिल्में दिखाई गईं

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

[ad_1]

बीजिंग, 10 जनवरी (आईएएनएस)। नेपाल की राजधानी काठमांडू में 9 जनवरी को चीनी फिल्म दिवस समारोह आयोजित किया गया, जिसमें “हर स्टोरी”, “द मिडसमर वॉयस” और “गोल्ड ऑर शिट” जैसी चीनी फिल्में दिखाई गईं।

समारोह में नेपाल में चीनी दूतावास के राजनीतिक कौंसूलर वांग शिन ने भाषण देते हुए कहा कि इस वर्ष चीन और नेपाल के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ है और यह “नेपाल पर्यटन वर्ष” भी है। इस चीनी फिल्म दिवस समारोह का उद्देश्य दोनों देशों के फिल्म निर्माताओं के बीच संचार और सहयोग के लिए एक मंच प्रदान करना और चीनी और नेपाली सभ्यताओं के बीच आपसी सीख को बढ़ावा देना है।

साथ ही, नेपाल की संघीय संसद की प्रतिनिधि सभा के सदस्य और पूर्व वित्त मंत्री बरशा मान पुन ने कहा कि यदि नेपाली फिल्में विशाल चीनी बाजार में पैर जमा पाती हैं, तो यह एक उत्कृष्ट उपलब्धि होगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि सिनेमा भाषाई बाधाओं को तोड़ सकता है और सभी को जोड़ सकता है।

आपको बता दें कि काठमांडू में आयोजित चीनी फिल्म दिवस 2025 में चीन राष्ट्रीय फिल्म प्रशासन द्वारा विदेश में आयोजित किया जाने वाला पहला चीनी फिल्म महोत्सव है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button