आजमगढ़:रानी की सराय थाना के बगल में निकला अजगर रानी की सराय
Azamgarh: Python found near Rani ki Sarai police station Rani ki Sarai

रिपोर्ट:चंदन शर्मा
रानी की सराय/आजमगढ़:थाना परिसर के बाउंड्री के बगल में अजगर कई दिनों से निकल रहा है जिससे लोग भयभीत हैं शनिवार को सुबह में धूप में अजगर निकला ।देखने वालों की भीड़ जमा हो गई ।वही अजगर फिर नाले में घुस गया।यह कई दिनों से निकल रहा हैं। अजगर की सूचना अभी तक वन विभाग को नहीं है जिससे लोगों को अभी तक खतरा बना हुआ है। लोगों का कहना है की आबादी वाले क्षेत्र में अजगर कहां से आया ।लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। अजगर के निकलने का वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।



