गणतंत्र दिवस समारोह को सफल बनाने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने किया बैठक

DM held a meeting in the Collectorate auditorium to make the Republic Day celebrations a success

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

रिपोर्टर

रोशन लाल / अजय चौधरी

बस्ती

गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाये जाने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में तैयारी बैठक सम्पन्न हुयी। मुख्य कार्यक्रम 9.30 बजे पुलिस लाईन में आयोजित किया जायेंगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने कहा कि सभी कार्यालयों में स्वच्छता अभियान संचालित किया जायेंगा।
प्रातः 8 बजे से विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली जायेंगी। प्रातः 08.30 बजे सभी सरकारी कार्यालयों में झण्डा रोहण, राष्ट्रगान के पश्चात संविधान में उल्लिखित संकल्प लिया जायेंगा। सभी तहसीलों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया जायेंगा। ग्राम पैडा, नगर बाजार तथा अमोढा में कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। जेल, जिला चिकित्सालय, कुष्ठ आश्रम तथा सम्प्रेक्षण गृह में फल एवं मिष्ठान वितरण किया जायेंगा। खेल-कूद विभाग द्वारा मध्यम गति दौड़ आयोजित की जायेंगी। सभी शैक्षिक संस्थाओं में प्रातः 10.00 बजे से झण्डारोहण किया जायेंगा।
उन्होेने कहा कि नगर के सभी 18 महापुरूषों की मूर्तियों की साफ-सफाई एवं माल्यार्पण गणमान्य नागरिको एवं अधिकारियों द्वारा 09.00 बजे से किया जायेंगा। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, मुख्य कोषाधिकारी अशोक प्रजापति, उप जिलाधिकारी शाहिद अहमद, शत्रुध्न पाठक, विनोद पाण्डेय, मनोज प्रकाश, ईओ नगरपालिका सुनिष्ठा सिंह, नाजिर जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, जगवीर सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, स्कन्द शुक्ला, चन्द्र प्रकाश शर्मा तथा विभागीय अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button