कटी गाय का सिर देख जनता बनी चश्म दीद तो पुलिस की उडी नीद

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट:रोशन लाल

आजमगढ़:

आजमगढ़:अहिरौला थाना
क्षेत्र में विगत दिनों गोवंश मिलने के कारण थाना प्रभारी लाइन हाजिर हुए थे कि फिर पवई थाना क्षेत्र के अंडिका ग्राम में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के पुल के नीचे रविवार देर रात गोवंश का कटा सिर और खाल मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।ग्रामीणों ने जब खेत देखने गये तो देखा तो आक्रोशित हो गए। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष पवई अनिल कुमार सिंह के साथ पहुंची पुलिस ने गड्डा खोदवाकर गोवंश के कटे सिर व खाल को दफन करा दिया। इसके बाद अज्ञात के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल में लग गए।पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के अंडिका गांव स्थित अंडरपास इन दिनों पड़ोसी जिले अंबेडकर नगर के पशु तस्करों के लिए सुरक्षित रास्ता बन गया है। जब ग्रामीणों ने यहां काटकर फेंके गए तीन गोवंश के सिर और खाल को देखा तो पुलिस पर यह आरोप लगाते हुए आक्रोशित हो गए।आए दिन क्षेत्र में इस प्रकार की घटना देखने को मिल रही पर पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पवई पुलिस ने अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर ग्रामीणों के आक्रोश को कम किया और जांच पड़ताल में लग गए।थानाध्यक्ष पवई अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अंडिका गांव में पुल के नीचे गोवंश के तीन कटे सिर व खाल मिले हैं। जिसको गड्डा खुदवाकर गड़वा दिया गया। गोवंश के कटे हुए भाग को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि गो तस्करों द्वारा कहीं से लाकर फेंक दिया गया हो व अज्ञात पशु तस्करों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button