आजमगढ़:पुलिस ने बैंक चेकिंग अभियान चलाकर लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा
Azamgarh: Police conducted bank checking campaign and assured people of security

रिपोर्ट:चन्द्रेश यादव
अतरौलिया/आजमगढ़ ।बता दे कि पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन में थाना अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा बुधवार को बैंक व आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। बैंक के बाहर हो रही अप्रिय घटनाओं को लेकर अतरौलिया पुलिस अलर्ट है। नगर पंचायत स्थित यूनियन बैंक,स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक समेत विभिन्न बैंकों में जाकर संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई और बैंक के बाहर खड़े वाहनों की चेकिंग की गई। इसी के साथ भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया गया है। बैंक के बाहर खड़ी वाहनों की चोरी व मोटरसाइकिल की डिग्गी में रखा पैसा या फिर कोई सामान चोरी, इसकी शिकायत लगातार पुलिस को मिलती रहती है। ऐसे में पुलिस अधीक्षक आज़मगढ़ के निर्देशन में बैंक व आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाकर अपराध को कम करने का प्रयास किया जा रहा है। थाना अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने बैंक के अंदर और बाहर खड़े संदिग्ध लोगों से पूछताछ की और जरूरत पड़ने पर लोगों की तलाशी भी ली । बैंक के अंदर लगे सिक्योरिटी अलार्म सीसीटीवी कैमरे और इमरजेंसी सिस्टम के साथ सभी सुरक्षा मानकों की जांच की गई। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के दौरान सभी बैंक के मैंनेजर को निर्देशित किया गया।



