आजमगढ़:बेटी शिक्षा अधिकार आंदोलन का देवारांचल में हुआ आगाज

Daughter's education rights movement started in Devranchal

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट : कमलाकांत शुक्ल

महराजगंज/आजमगढ़:देवारांचल में उच्च शिक्षण संस्थानों के अभाव में शिक्षा से वंचित बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों की पीड़ा का संज्ञान लेते हुए देवारा विकास सेवा समिति ने बुधवार बेटी शिक्षा अधिकार आंदोलन की शुरुआत किया जिसकी सफलता के लिए कटान बाजार में समिति के सदस्यों एवं क्षेत्रीय जनों की बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई ।बैठक को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष राम केदार यादव ने कहा कि जनपद का यह देवारांचल क्षेत्र काफी पिछड़ा है तथा इस क्षेत्र में कोई सरकारी उच्च शिक्षण संस्थान ने होने से बालिकाएं उच्च शिक्षा से वंचित हो जाती हैं और उनके अंदर मौजूद प्रतिभा का हनन होता है । उक्त समस्या के निदान हेतु शासन, प्रशासन व जन प्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगाई गई किंतु समस्या का समाधान न होने पर समिति ने इस आंदोलन का निर्णय लिया है, जो समस्या के समाधान तक जारी रहेगा । आंदोलन के तहत क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाने, बच्चियों के नामांकन और ड्रॉपआउट दर सुधारने तथा गैर-सरकारी सामाजिक संगठनों से सहयोग प्राप्त करने का कार्य किया जाएगा ।बैठक में मुख्य रूप से बाढ़ पीड़ित संगठन के अध्यक्ष राजीव मिश्र, रामजीत यादव, एनजीओ संचालिका हौशिला राजभर, शारदा राजभर, श्रीकांत यादव, संतोष सिंह सहित तमाम क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button