दक्षिण अफ्रीका : अवैध खदान में फंसे 246 श्रमिकों को बचाया गया , 78 शव बरामद

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

[ad_1]

जोहान्सबर्ग, 16 जनवरी (आईएएनएस)। तीन दिनों के बचाव अभियान के दौरान दक्षिण अफ्रीका में एक बंद पड़ी सोने की खदान से 246 को जीवित बाहर निकाला गया है। वहीं 78 शवों बरामद किए गए हैं।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया, बुधवार रात 8:00 बजे जारी एक बयान में दक्षिण अफ्रीकी पुलिस सेवा (एसएपीएस) ने कहा कि उत्तर पश्चिमी प्रांत में स्टिलफोंटेन खदान में सोमवार को बचाव अभियान शुरू होने के बाद से 246 अवैध खनिकों को जमीन से जीवित निकाला गया है और उन्हें गिरफ्तार किया गया है। वहीं 78 शवों को बरामद किया गया है।

एसएपीएस की राष्ट्रीय प्रवक्ता एथलेंडा मैथे ने सिन्हुआ को बताया, “हम निश्चित रूप से नहीं कह सकते कि इस अभियान को बंद कर दिया गया है।”

उन्होंने यह टिप्पणी तब की जब बचाव अभियान में शामिल कर्मियों ने मीडिया को बताया कि जमीन के नीचे कोई और जीवित व्यक्ति या शव नहीं बचा है।

मैथे ने कहा कि स्टिलफोंटेन में अभियान के लिए जिम्मेदार माइन रेस्क्यू सर्विस गुरुवार की सुबह एक पिंजरा जमीन के नीचे भेजेगी, ताकि यह देखा जा सके कि कोई अवैध खनिक पिंजरे के साथ फिर से बाहर तो नहीं आया है।

उन्होंने स्पष्ट किया, “हम अपने अत्याधुनिक उपकरणों से इसकी पुष्टि करने के लिए माइन रेस्क्यू सर्विस पर निर्भर रहेंगे। उम्मीद है कि इससे हमें पता चल पाएगा कि आखिर अंदर क्या हो रहा है।”

प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस गुरुवार को बचाव अभियान के बारे में और जानकारी देगी।

स्टिलफोंटेन में बंद खदान शाफ्ट की स्थिति अगस्त 2024 से विकसित हो रही है, जब अवैध खननकर्ताओं के छोटे समूह शाफ्ट से बाहर निकलने लगे थे। तब से कम से कम 1,576 अवैध खननकर्ता सतह पर आ चुके हैं और उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि पुलिस के बयान के अनुसार इनमें से अधिकांश पड़ोसी देशों के विदेशी नागरिक थे।

दक्षिण अफ्रीका में उत्पादन में गिरावट के कारण दशकों से बंद कई सोने की खदानों पर अवैध विदेशी खननकर्ताओं ने कब्जा कर लिया है, जो अब सोने की तलाश में उन्हें फिर से खोल रहे हैं।

–आईएएनएस

एमकेएस/केआर

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button