आजमगढ़:कार और बाइक की टक्कर से दो की मौत एक गंभीर

Azamgarh: Two killed, one critical after car and bike collision

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में कार और बाइक के टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई, मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जानकारी के अनुसार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कौड़िया बाजार में बीती रात बाइक व कार की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई,जबकि एक घायल हो गया। स्थानीय लोगों मदद से उसे अस्पताल भिजवाया गया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तोनारी गांव निवासी प्रवीण (28) अपने दोस्त सुरेंद्र (20) व वीरेंद्र (22) के साथ कौड़िया बाजार जा रहे थे। वह जैसे ही बाजार में पहुंचे तभी तेज रफ्तार कार से टक्कर हो गई। इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर चिकित्सक ने प्रवीण व सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया, मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया और एक ही साथ दो लोगों की मौत से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

Related Articles

Back to top button