तुर्की : अवैध प्रवासियों की नाव पलटी, तीन की मौत

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

[ad_1]

इस्तांबुल, 17 जनवरी (आईएएनएस)। तुर्की के आयदिन प्रांत के तट पर एजियन सागर में एक रबर की नाव से पलटने से तीन अवैध प्रवासियों की मौत हो गई और तीन अन्य लापता हो गए। स्थानीय मीडिया एनटीवी ने शुक्रवार को बताया यह दुर्घटना तटीय शहर कुसादसी के पास हुई।

प्रवासियों को ले जा रही नाव ने सुरक्षा बलों की चेतावनी पर ध्‍यान नहीं दिया। भागने की कोशिश में कई प्रवासी समुद्र में गिर गए। तटरक्षक बल ने 32 व्यक्तियों को बचाया और तीन अन्य के शव बरामद किए।

रिपोर्ट में कहा गया कि खोज और बचाव अभियान जारी रहने के कारण तीन लोग अभी भी लापता हैं।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया, प्रारंभिक रिपोर्टों में यह बात सामने आई है कि प्रवासी अवैध रूप से ग्रीक द्वीप को पार करने का प्रयास कर रहे थे।

बता दें कि तुर्की के माध्यम से यूरोप पहुंचने का प्रयास करने वाले प्रवासियों के लिए एजियन सागर लंबे समय से एक प्रमुख मार्ग रहा है।

राष्ट्रपति के संचार निदेशालय के अनुसार शरणार्थियों के लिए दुनिया के प्रमुख गंतव्यों में से एक के रूप में तुर्की वर्तमान में चार मिलियन से अधिक प्रवासियों की मेजबानी करता है, जिनमें से अधिकांश सीरियाई हैं।

पिछले दशक में दस लाख से ज्‍यादा लोग ग्रीक तटों पर पहुंच चुके हैं, जिनमें से ज्‍यादातर दूसरे यूरोपीय देशों की यात्रा पर आगे निकल गए हैं।

हालांकि, सैकड़ों लोग पानी के रास्ते से जाने की कोशिश में अपनी जान गंवा चुके हैं।

ग्रीस के तट पर प्रवासियों से जुड़ी दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती हैं, यह उन मुख्य देशों में से एक है जहां से अफ्रीका, एशिया और मध्य पूर्व में गरीबी या युद्ध से भागकर लोग यूरोपीय संघ में प्रवेश करना चाहते हैं।

ग्रीक अधिकारियों ने एजियन सागर या तुर्की के साथ भूमि सीमा के जरिए अवैध प्रवासियों और शरणार्थियों के आगमन में वृद्धि की सूचना दी है।

देश के प्रवासन और शरण मंत्रालय के अनुसार, औसतन, एजियन सागर के जरिए हर दिन 200 से ज्‍यादा लोग आते है।

–आईएएनएस

एमकेएस/एमके

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button