फोकस्ड जागरुकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
2000 महिलाओं व किशोरियों को जानकारी देकर किया गया जागरूक
रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोही। मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान और वेलस्पन फाउंडेशन फॉर हेल्थ एंड नालेज के सहयोग से सुरियावां विकास खंड के 5 गांवों में फोकस्ड जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पर महिलाओं व किशोरियों को महिला संबंधित रोगों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
इस अवसर पर सुरियावां ब्लॉक के छनौरा, तुलापुर, महुआपुर, सियरहा व बरमौहनी गांव में फोकस्ड जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं और किशोरियों को यौन संचारित रोग, प्रजनन पाठ संक्रमण रोग और प्रजनन पथ संक्रमण, सर्वाइकल व कैंसर के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। सामाजिक कार्यकत्री सरिता मौर्या ने बताया कि अगर गांव की महिलाए और किशोरियां जागरूक हो जाएंगी तो आने वाला जनरेशन भी जागरूक होगा। गांव की महिलाओ और किशोरियां अपने मुद्दे पर खुल बात करने में सक्षम होंगी तो हमारा जिला सर्वाइकल व कैंसर से मुक्त जिला और गांव होगा। तभी देश का विकास होंगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से 2000 महिलाओं व किशोरियों को जागरूक किया गया।