कार में सराब तस्करी करने वाला चढा़ पुलिस के हत्थे ३६० लीटर देशी शराब जप्त

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी

रवि तिवारी

भिवंडी – भिवंडी में कार से अवैध देशी शराब की तस्करी करने वाले को भिवंडी अपराध शाखा पुलिस ने गुप्तचरों के सूचना के इधार फर एक युवक को ३६० लीटर देशी सराब के सथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्यवाई से सराब तस्करी करने वाले माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
पुलिस व्दारा मिली जानकारी के आधार पर अपराध शाखा की पुलिस ने अवचित पाड़ा इलाके में नासिक रोड की ओर जा रही स्विफ्ट कार एम एच ०५ ईए ६९४३ को संददे। के आधार पर रोककर जांच की।जांच के दौरान कार से ३६० लीटर देशी हाथभट्टी शराब बरामद की गई। जब्त शराब और कार की कुल कीमत ५ लाख ३६ हजार रुपये बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने उल्हासनगर निवासी प्रकाश मधुकर गावंड को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ शांतीनगर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई के जरिए अवैध शराब की तस्करी पर बड़ी चोट पहुंचाई गई है और आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button