सड़क सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन अभिमुखीकरण पर हुआ कार्यक्रम
आईटीआई के छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी देकर किया गया प्रशिक्षित

रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोही। नेहरू युवा केंद्र भदोही द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन अभिमुखीकरण कार्यक्रम का सोमवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पिपरीस में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में यातायात प्रभारी अनिल सिंह मौजूद रहें।
इस दौरान मुख्य अतिथि श्री सिंह ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों से युवाओं को प्रशिक्षित कर
उनको सरकार द्वारा चल रहे आदेशात्मक चिन्हों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज-कल जितने भी रोड एक्सीडेंट हो रहे हैं। उसे हम-आप मिलकर रोकने का प्रयास कर सकते हैं। समाज में जितने भी युवा कम समय में एक्सीडेंट के कारण स्वयं को और परिवार को आघात पहुंचा रहे हैं। उन्हें भी रोका जा सकता हैं। सड़क दुघर्टनाओं में मृत्यु दर अधिक हो रही है। उन मृत्यु दर को कम करने के लिए हम-आप मिलकर समाज को और अपने परिवार के अन्य सदस्यों को भी जागरूक बनाने के लिए पहल कर सकते हैं। सड़क सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन
अभिमुखीकरण प्रशिक्षित 70 युवाओं में से 25 युवा जिले के विभिन्न चौराहा व त्रिमुहानी पर जाकर समाज के युवा, महिला, पुरुष और बुद्धिजीवी वर्ग को जागरूक बनाने के लिए निस्वार्थ: भाव से सेवा देंगे। उन्हें प्रशिक्षण के बाद प्रमाण पत्र दिया गया।
इस मौके पर हेड कांस्टेबल विजय कुमार, कांस्टेबल विशाल सिंह, पायलट ललित मोहन यादव, रीता, प्रगति रावत, रेनू यादव, शिव प्रकाश तिवारी, स्नेहलता आदि अध्यापक-अध्यापिका एवं छात्र प्रमुख रूप से मौजूद रहें। अध्यक्षता आईटीआई के प्रबंधक अमिताभ प्रसाद द्विवेदी व संचालन शिवम राय ने किया।



