Dig ने किया जहानागंज थाने का असमिक निरीक्षण,मचा हड़कंप

Dig did a surprise inspection of Jahanganj police station, created commotion

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़:रेंज डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने गुरूवार को जहानागंज थाने का आस्मिक निरीक्षण किया। जिसके बाद डीआईजी ने अभिलेख, अपराध रजिस्टर, बीट बुक आदि को चेक किया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा रहा। पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह द्वारा जनपद आजमगढ़ के थाना जहानागंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना परिसर का भ्रमण कर कार्यालय, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, मेस आदि का निरीक्षण किया गया । कार्यालय के अभिलेखों को बेहतर व अद्यावधिक करते हुए उनके व्यवस्थित रख-रखाव के निर्देश दिये गये। साथ ही साथ थाने पर मौजूद पुलिस कर्मियों को अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने तथा थाने पर आने वाले प्रार्थना पत्रों/शिकायतो का शत-प्रतिशत निस्तारण एवं विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने एवं वाहनों की नीलामी, मालों का निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

Related Articles

Back to top button