मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 100 जोड़ों की कराई गई शादी
जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने मौजूद रहकर दिया नवदंपत्तियों को आर्शीवाद

रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोही। शासन के अतिमहत्वांकाक्षी योजना के अन्तर्गत मुख्यमंत्री के द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जनपद के समस्त विकास खंडों व नगरीय निकायों में गुरुवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 100 जोड़ों की शादी सम्पन्न कराई गई।
इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी मीना श्रीवास्तव की देख-रेख व विकास खंडों व निकायों में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह आयोजन हुआ। विकास खंड औराई में ब्लाक प्रमुख बृजमोहन मिश्रा, डीघ में त्रिस्तरीय अध्यक्ष मनोज मिश्र, ब्लाक प्रमुख सुरियावां अनिता गौतम व अन्य ब्लाक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्यों ने उपस्थित होकर आर्शीवाद देते हुए उनके सुखमय जीवन की मंगल कामना की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने उपस्थित रहकर नवदम्पत्ति जोडों को आर्शीवाद दिया। विकास खंड डीघ में अन्य पिछड़ा वर्ग के 7, 12 अनुसूचित जाति कुल 19 जोड़ों की शादी कराई गई। विकास खंड सूरियावां में पिछड़ा वर्ग 3 तथा अनुसूचित जाति 5 कुल 8 जोड़ें। विकास खंड अभोली में अनुसूचित जाति के 8, पिछड़ा वर्ग 10, कुल 18, विकास खंड ज्ञानपुर में अन्य पिछड़ा वर्ग से 3, अनुसूचित जाति के 11, सामान्य 1, कुल 15 जोडें। विकास खंड औराई में अन्य पिछड़ा वर्ग के 5 अनुसूचित जाति के 15, कुल 20 जोड़े। विकास खंड भदोही में अनुसूचित जाति के 10 व पिछड़ा वर्ग से 7 कुल 17, नगर पालिका परिषद गोपीगंज में अनसूचित जाति के कुल 1, व नगर पालिका परिषद भदोही में अनुसूचित जाति 2 जोडे़ं की शादी कराई गई। इस प्रकार से अन्य पिछड़ा वर्ग के 35, अनुसूचित जाति के 64, सामान्य वर्ग के 1, जोड़ों की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लाभार्थियों की वर्गवार जनपद में कुल 100 नव दाम्पत्य जोड़ों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कराईं गई।



