टिमरी नरसंघार के आरोपी गिरफ्तार,आरोपीयों ने बेरहमी से 4 लोगों को उतारा था मौत के घाट
Timri massacre accused arrested, accused had brutally killed 4 people

जबलपुर के पाटन थाना अंतर्गत ग्राम टिमरी में सोमवार को दो परिवार के 4 लोगों की जघन्य हत्या करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर दूसरे दिन भी पीड़ित के परिजनों ने शवों को रखकर चक्का जाम किया इस दौरान उन्होंने आरोपियों के घर गिराए जाने और उन्हें फांसी दिए जाने की मांग की इस दौरान उन्होंने पुलिस की कार्यवाही पर भी सवालिया निशान खड़ी करते हुए मामले को रफा दफा करने की बात कही। इस पूरे मामले में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।बताया जाता है इस हत्याकांड के आरोपी पचमढ़ी की एक होटल में फरारी काट रहे थे। वही आरोपियों में से दो अन्य को जबलपुर के अलग-अलग निजी अस्पतालों से भी गिरफ्तार किया गया है।आपको बता दें कीबीते सोमवार को टिमरी गांव में दो सगे भाईयों सतीश पाठक, मनीष उर्फ चंदन, व रिश्तेदार समीर दुबे और अनिकेत दुबे की जुए के विवाद पर जघन्य हत्या कर दी गई। आज सुबह जब मृतकों के शव लेकर एंबुलेंस टीमरी गांव पहुंची तो परिजन ने शवों को उतारने से मना कर दिया। एंबुलेंस के सामने सड़क पर जाम लगा दिया। इस कारण जबलपुर – दमोह हाईवे करीब डेढ़ घंटे तक बंद रहा। चकाजाम की सूचना पर सांसद आशीष दुबे विधायक इंदु तिवारी, विधायक अभिलाष पाण्डे सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और चकाजामकारियों को समझाईश दी जिसके बाद उन्होंने चकाजाम वापस लेलिया । ग्रामीणों की मांग थी कि आरोपियों के मकान तोड़े जाएं और उनकी शीघ्र गिरफ्तारी की जाए । चकाजाम समाप्त होने के बाद परिजन माने और शवों को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। वहीं सोमवार को सुबह नरसंहार के बाद सड़क पर अलग-अलग जगह लहुलुहान शव को देखकर हर कोई दहशत में आ गया। मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस पहुंची तो शव के पास खड़े स्वजन आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। किसी तरह शवों को पुलिस ने उठवाया। इधर स्वजनों का आरोप है कि हत्या क्षेत्र के साहू परिवार के लोगों ने की है। उन्होंने पुरानी रंजिश को लेकर यह हत्याकांड को अंजाम दिया। हमले में चार युवक की मौत हो गई वहीं दो बुरी तरह घायल हुए है जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों के बीच पुराना विवाद था, इसी बात पर आज दोनों पक्षों में सुबह 9:30 एक बैठक थी । उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि सामने का पक्ष साहू परिवार हथियारों से लैस है और मौका पाते ही इनके द्वारा सभी पर चाकुओं और डंडों से वार कर दिया, इसमें दूसरे पक्ष के चार लोगों की मौत हो गई है।चौकी प्रभारी को भी लाइन अटैच कर दिया गया है अहम भूमिका रही क्राइम ब्रांच के धनंजय सिंह अशोक मिश्रा चंद्रकांत झा संजय मिश्रा राजेश मिश्रा आशुतोष बघेल मुकेश परिहार सतीश झरिया दिनेश गौतम एसपी संपत उपाध्याय ने सबको पुरस्कार की घोषणा की हैं,
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



