युवक की हत्या के चश्मदीद गवाह को जान से मारने की धमकी,एसपी से पीड़ित युवक ने लगाई गुहार
Eyewitness to the murder of a young man was threatened with death, the victim appealed to the SP

जबलपुर के ओमती थानांतर्गत बीते साल 27 नवंबर को सिविक सेंटर में लकड़गंज नीवासी युवक मो मुशाहिद की बीच सड़क में 4 आरोपियो के द्वारा चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।जहा इस मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ़्तार करते हुए जेल भेज दिया गया था।वही हत्या के चश्मदीद गवाह पान की दुकान चलाने वाले दिलशाद को हत्या के मामले में गिरफ्तार हुए आरोपियो के परिजन गवाही न दिए जाने को लेकर लगातार धमकियां दे रहे है।जहा दहशत में आए गवाह ने एसपी से गुहार लगाते हुए बताया की जिस दिन मुशाहिद की हत्या हुई थी वह पान की दुकान में था।जिन लोगो ने मुशाहिद की हत्या की थी उसने उन लोगो को देखा था।जिसका मुख्य गवाह वह है।इस इसलिए आरोपियो के परिजन सोनू सोनकर और रामू सोनकर लगातार उसे गवाही न देने दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकियां दे रहे है।वही पीड़ित युवक ने एसपी से सुरक्षा की मांग कर धमकियां देने वालो के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की मांग की है।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



