आजमगढ़:तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार
Azamgarh: Arrested with pistol and cartridges

आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाने की पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ 01अभियुक्त को गिरफ्तार गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बुधवार को उ0नि0 अभिषेक सिंह मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति आरिफ पुत्र रफीक ग्राम बखरा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 26 वर्ष को बीनापारा पुलिया के पास से समय करीब 2:40 बजे सुबह एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व एक अदद कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 29/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।





