भाजपा सरकार ओबीसी वर्ग को आरक्षण देने की पक्षधर, कमलनाथ कर रहे गुमराह : विश्वास सारंग

[ad_1]

भोपाल, 30 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण बरकरार रखने के आदेश को पूर्व सीएम एवं दिग्गज कांग्रेस नेता ने ‘एक्स’ पोस्ट में ‘कांग्रेस की जीत’ बताया। इस पर मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने आरोप लगाया कि वो सिर्फ ओबीसी वर्ग को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

विश्वास सारंग ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा, “ओबीसी आरक्षण को लेकर कमलनाथ सिर्फ जनता को गुमराह कर रहे हैं। वो जब स्वयं मुख्यमंत्री थे, तो उस समय उन्होंने कोर्ट में सही पक्ष नहीं रखा था, जिसके कारण ओबीसी आरक्षण रुका था। लेकिन हम पहले से कहते आ रहे हैं कि पिछड़े वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के हम पक्षधर हैं और हमारी सरकार का यही स्टैंड है। पर कमलनाथ सिर्फ राजनीति करते हैं, अगर कांग्रेस अपने समय पर सही पक्ष रखती तो आज ऐसी स्थिति ही नहीं बनती।”

उन्होंने आगे कहा, “जिस स्टे को खारिज होने को लेकर कमलनाथ पोस्ट कर रहे हैं, वो सही मायने में सिर्फ एक परिपत्र के संबंध में है। वहीं, कोर्ट में अभी भी ओबीसी आरक्षण को लेकर मामला लंबित है। कोर्ट में हम ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के पक्ष को दृढ़ता के साथ रख रहे हैं। मैं कमलनाथ से कहना चाहता हूं कि वो ऐसे गुमराह करने की राजनीति नहीं करे। कांग्रेस के नेता केवल राजनीति करते हैं, उन्हें किसी वर्ग के कल्याण से कोई लेना-देना नहीं है।”

महाकुंभ आयोजन में मौनी अमावस्या के दिन हुई भगदड़ को लेकर विश्वास सारंग ने दुख जाहिर करते हुए कहा, “सरकार ने बहुत मुस्तैदी के साथ काम किया है। उस हादसे में मध्य प्रदेश के कुछ लोगों की भी मृत्यु हुई है, जिनके लिए हम संवेदना व्यक्त करते हैं। यूपी सरकार उनको जो राशि दे रही है, उसके अलावा मध्य प्रदेश की सरकार भी उनको 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा की है।”

–आईएएनएस

एससीएच/केआर

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button