अपने बुजुर्गों की अस्थियां विसर्जित करके घर लौटते समय पति-पत्नी सहित आठ लोगों की मौत

घटना स्थल उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले की है और सभी मृतक पीलीभीत जिले के बताए जा रहे हैं

घटना का कारण तेज रफ्तार से जा रही कार ट्रक के पीछे जा घुसी जिससे कार पर सवार एक 4 वर्षी बच्चा गंभीर रूप से घायल होकर बच गया शेष आठ लोगों की मौत हो गई

रिपोर्टर रोशन लाल

जानकारी के अनुसार वाराणसी के सुरही गांव में कार और ट्रक की भिड़ंत में आठ लोगों की मौत हो गई है। सभी मृतकों की पहचान पीलीभीत निवासी के रूप में हुई है। बताया जारहा है कि सभी वाराणसी दर्शन-पूजन के लिए आए थे और वापस घर लौट रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर सुरही गांव में तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक के पीछे जा घुसी। बताया जा रहा है कि कार सवार पीलीभीत निवासी महेंद्र पाल अपनी पत्नी तथा गांव के कुछ लोगों के साथ अपने बुजुर्गों की अस्थियां विसर्जित करने वाराणसी आए थे ए लोग काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन कर के अपने घर वापस लौट रहे थे। घटना सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है। सभी के घर वालों को सूचना दे दी गई है। एक चार साल बच्चा बचा है जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी मृतक ग्राम मुजफ्फरनगर डाकखाना दूधियाखुर्द थाना पूरनपुर जिला पीलीभीत के रहने वाले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया मृतकों में माधोटांडा क्षेत्र के गांव रुद्रपुर निवासी विपिन यादव (32) उनकी मां गंगा देवी (48) शामिल है। वहीं दूसरे परिवार भी इसी गांव का शामिल है। महेंद्र पाल (43) अपनी परिवार के बुजुर्गों की अस्थियां विसर्जन करने के लिए पत्नी चंद्रकाली (40) और पूरनपुर क्षेत्र के मुजफ्फरनगर गांव निवासी भाई दामोदर प्रसाद (35) दामोदर की पत्नी निर्मला देवी (32) और पांच साल के पुत्र शांति स्वरूप के साथ गए थे। इसके अलावा माधोटांडा क्षेत्र के धरमंगदपुर गांव निवासी राजेंद्र पुत्र राम भजन (55) भी शामिल थे। पूरनपुर क्षेत्र के पिपरिया दुलई निवासी अमन (24) चला रहे थे। हादसे में पांच वर्षीय बच्चा शांति स्वरूप की हालत गंभीर बताई जा रही है। अन्य सभी की मौत हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button