घोसी कोतवाल मनोज सिंह ने बीस किलो गोमांश,छुरी आदि के साथ 5 को किया गिरफ्तार। सम्बन्धित धाराओ में किया चालान।

रिपोर्ट:अशोकश्रीवास्तव ब्यूरोप्रमुख घोसी मऊ।
घोसी। घोसी कोतवाली के कोतवाल मनोज सिंह ने रविवार की शाम को नगर के मदापुर स्थित एक व्यक्ति के घर छापा मारकर 5 व्यक्तियों को अवैध गोमांस, कई माप बाट, हथियार एवं रू 6600, कई मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर सम्बन्धित धराओ में न्यायालय को चालान कर दिया। इसके चलते गोमांस का अवैध व्यापार करने वालों में हड़कम मचा है।
एसपी के निर्देश पर मधुबन मोड़ पर गस्त के दौरान कोतवाल मनोज सिंह को मुखबिर से सूचना मिली की नगर के मदापुर स्थित मो सहनवाज के हाते में अवैध रूप से गोमांस का धंधा हो रहा है। इस पर कोतवाल अपने हमराहियो एस आई सूरज सिंह, हेड काँसटेबुल सुनील यादव आदि के साथ मुखबिर के बताये जगह पहुँच कर हमरहियो के साथ हाते में झाँक कर देखा तो पाया कि एक व्यक्ति कुर्सी पर बैठा हुआ है तथा उसके पास बाट के साथ गोमांस पड़ा है। साथ ही कुछ व्यक्ति भी है। इस पर हमरहियो के साथ कोतवाल मनोज सिंह ने हाता में छापा मारकर घुस गये। पुलिस को देख कर अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने मौके से पांच व्यक्तियों सहनवाज, मो राशिद,मो आबिद, मो शाहिद निवासीगण मदापुर समसपुर, मो राशिद निवासी बगही करिमुद्दीनपुर, को मौके से गिरफ्तार कर उनके पास से बीस किलो गोमांस, कई बाट माप, काँटा, कई माँस काटने के हथियार के साथ चार मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में मो राशिद ने बताया कि हम सभी शहनवाज के नेतृत्त्व में धंधा करते है। प्रति दिन तीन चार गाय, बछड़े काट कर उनका माँस बेचते हैं। पुलिस ने पशुचिकितस्क को बुला कर बरामद गोमांस का नमुना शील पैक कराने के बाद बाकी गोमांस को गढ्ढा खुदवा कर नष्ट कर दिया गया।



