Deoria News:प्रधान संघ अध्यक्ष ने लगाया ब्लाक प्रमुख एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों पर सरकारी धन का दुरूपयोग करने का आरोप

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

देवरिया लार विकास खण्ड के प्रधान संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार शाह ने बताया कि क्षेत्र सदस्य एवं ब्लॉक प्रमुख के द्वारा सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है ।
उन्होंने बताया कि जो भी कार्य कराए गए हैं वह गुणवत्ता विहीन है जिसके लिए मेरे द्वारा जिलाधिकारी को अपने लेटर पैड पर लिखित रूप से एक शिकायती पत्र देकर यह बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ब्लॉक प्रमुख के द्वारा मानक विहीन एवं निम्न क्वालिटी की गुणवत्ता के साथ कार्य कराकर अधिकांशतः गांव में सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है ।
जो भी कार्य कराए गए हैं वह आरसीसी या इंटरलॉकिंग पूर्ण रूप से समय अवधि के पहले ही जर्जर हो चुका है ।
उन्होंने बताया कि मेरे द्वारा चार गांव के मार्गों का फोटोग्राफ संलग्न किया गया है जहां पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है।

लेकिन अभी भी आधिकारिक तौर पर किसी प्रकार की जांच नहीं की जा रही है।

प्रधान संघ अध्यक्ष ने मीडिया से वार्ता करते हुए बताया कि मैं चाहता हूं कि कराए गए कार्यों की गुणवत्ता विहीन कार्यों की जांच कर सरकारी धन का दुरुपयोग करने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए इस संबंध में खंड विकास अधिकारी लार से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका और अमित सिंह (बबलू) ब्लाक प्रमुख लार ने कुछ भी कहने से साफ तौर पर मना कर दिया।

देवरिया से भगवान उपाध्याय की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button