Azamgarh news:दुर्गा पूजा पांडालों पर शांति व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष ने क्षेत्र के पांडालों का किया भ्रमण

रिपोर्ट:विवेकानंद पांडे
दीदारगंज- आजमगढ़:दीदारगंज थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण दुर्गापूजा संपन्न कराने के लिए दीदारगंज पुलिस अलर्ट है। शुक्रवार को थानाध्यक्ष दीदारगंज अनिल कुमार सिंह ने क्षेत्र के दीदारगंज, पल्थी, राजापुर आदि स्थानों पर लगे पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष ने पूजा पंडाल समितियों के अध्यक्षों को निर्देश दिया कि महिलाओं एवं पुरूषों के लिए अलग-अलग प्रवेश एवं निकासी की व्यवस्था निश्चित करें। साथ ही अग्नि से सुरक्षा संबंधित व्यापक इंतजाम भी करने को कहा। तथा कहा कि पांडालों के आस पास कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दे। त्योहारों पर अराजकता फ़ैलाने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



