आजमगढ़:पकड़ा गया दुष्कर्म करने वाला

आजमगढ़:जहानागंज थाने की पुलिस ने दुष्कर्म करने वाला एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वादिनी द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि अभियुक्त रंजीत राजभर पुत्र सुरेन्द्र राजभर निवासी धरवारा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ द्वारा वादिनी को शादी का झासा देकर विगत कुछ वर्षों से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया जा रहा है और जब वादिनी द्वारा शादी के सम्बन्ध में बात किया गया तो अभियुक्त द्वारा शादी से मना करते हुए , वादिनी व उसके परिवार वालों को गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 73/25 धारा 69/352/351(2) BNS बनाम अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। बुधवार को उ0नि0 ओम प्रकाश यादव मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त रंजीत राजभर पुत्र सुरेन्द्र राजभर निवासी धरवारा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 26 वर्ष को ब्लाक तिराहा समय करीब 10.30 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।

Related Articles

Back to top button