आजमगढ़ में जन चौपाल लगाकर कांग्रेस ने सुनी समस्याएं 

Congress listened to the problems by putting Jan Chaupal in Azamgarh 

आजमगढ़ जिले के निज़ामाबाद विधानसभा क्षेत्र में आज बुधवार को सुबह ग्यारह बजे से नमस्ते निज़ामाबाद अभियान का छठवें दिन तहबरपुर ब्लाक के सिकंदरपुर ग्रामसभा और मिर्ज़ापुर ब्लाक के परवेज़ाबाद ग्राम सभा में बैठक किया गया है और बैठक के बाद जारी प्रेस नोट में अनिल यादव ने कहा कि पूरे क्षेत्र में बिजली विभाग में भयानक भ्रष्टाचार फ़ैला हुआ है और वही बिजली विभाग ग़रीब जनता को लूटने का अभियान चला रहे हैं बिजली तो क्षेत्र में आ नहीं रही है बिल ज़रूर कई गुना बढ़ाकर अधिकारी भेज रहे हैं और उन्होंने जारी बयान में कहा कि यदि बिजली अधिकारी नहीं सुधरे तो जल्द ही इनको घेरा जाएगा पाइंदापुर, हज़ारेमलपुर, मोलनापुर,सिकंदरपुर,दादरा, मेढ़ी दिहवाबारी में बैठक के बाद समर्थन पत्र में सबसे बड़ी समस्या नौजवानों पलायन उभर कर सामने आई है वही कांग्रेस नेता व संगठन महासचिव अनिल यादव ने कहा विधायक और सांसद अपने बेटों को विधायक, प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य बना रहे हैं और दूसरी तरफ़ दलित-पिछड़े नौजवान सूरत, बंबई, दिल्ली में मज़दूर बनकर दिन रात कुछ हज़ार पर खट रहे हैं पूरा निज़ामाबाद बुनियादी समस्याओं से वंचित है और उन्होंने कहा कि इतनी लाचारी-बेबसी के बाद भी स्थानीय विधायक ने विधानसभा में एक भी प्रस्ताव विकास के लिए नहीं रखा ना ही एक शब्द बोले उन्होंने कहा कि विधायक हमारे आदरणीय हैं लेकिन निज़ामाबाद के विकास से समझौता नहीं किया जा सकता है विधायक शिक्षा, स्वास्थ्य और नौजवानों के मुद्दे पर चुप रहते हैं और वही आज बैठक में रामकुमार यादव, अमरजीत, विकास यादव, अतुल अंगद, शिवकुमार, रविकांत, रीना, संजय गौड़, गुलाबी, राम किशून, आशीष, श्रवणकुमार आदि लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button