बारीपुर हनुमान मंदिर में जिलाधिकारी ने किया दर्शन पूजन।

विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।
देवरिया जनपद की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने आज बारीपुर हनुमान मंदिर पहुंचकर हनुमान जी का दर्शन पूजन किया मंदिर के सुख में शांत वातावरण में मंदिर परिवार के उत्तराधिकारी गोपाल दास जी महाराज ने जिला अधिकारी को भगवान गणेश की प्रतिमा देकर सम्मानित किया तत्पश्चात जिलाधिकारी महोदय के साथ मंदिर परिसर में बैठकर आध्यात्मिक विषयों पर भी चर्चा की एवं गोपाल दास जी द्वारा प्रभु का लगा हुआ भोग प्रसाद के रूप में जिलाधिकारी को ग्रहण कराया गया सामाजिक व्यवस्था के साथ-साथ आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा करना जिला अधिकारी के लिए अत्यंत सराहनीय कार्य है जिलाधिकारी के पहुंचने पर मंदिर के उत्तराधिकारी गोपाल दास जी महाराज के साथ-साथ मंदिर के समस्त सदस्य गण उपस्थित रहे।


