गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता जी का किया गया स्वागत
Shyam Bihari Gupta, chairman of the Cow Service Commission, was welcomed

आनन्द गुप्ता अहरौला
अहरौला :आजमगढ़ फुलवरिया टोल प्लाजा पर गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता (दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री )उत्तर प्रदेश सरकार के आगमन पर बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद एवं भाजपा के पदाधिकारी द्वारा फूल माला एवं अंग वस्त्र के द्वारा स्वागत अभिवादन किया गया जिसमें मुख्य रूप से पिछड़ा वर्ग जिला महामंत्री अंबिका प्रसाद गुप्ता मण्डल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा रामजनम गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता अमन अग्रहरि (बजरंग दल),राजकुमार मद्धेशिया (विश्व हिंदू परिषद) संतोष गुप्ता ,राहुल शर्मा आदि कार्यकर्ताओं ने स्वागत अभिनंदन किया ,श्री श्याम बिहारी गुप्ता ने गौ माता को विश्व की माता बताते हुए उन्होंने बताया कि भोजन की थाली में अब इस आधुनिक युग में खाद के रूप जहर दिया जा रहा है परंतु अब हमें गौ माता के गोबर एवं मूत्र से खेती करना चाहिए और उन्होंने बताया कि सरकार चाहती है कि हर किसान के पास दो गए हो जिससे उत्पन्न 20 किलो गोबर और मूत्र से खेती कर सके/



