अवैध तमंचा व कारतूस के साथ 01 गिरफ्तार

01 arrested with illegal pistol and cartridges

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
वादी मुकदमा व0उ0नि0 सुरेश सिंह यादव मय हमराह पुलिस बल के साथ इब्राहीमपुर बाजार मे चेकिंग कर रहे थे कि एक व्यक्ति अनीसुर्रहमान पुत्र मो0 कासिम निवासी ग्राम इब्राहीमपुर जनपद आजमगढ द्वारा आकर बताया कि मेरे चाचा फैजुर्रहमान पुत्र स्व0 अनवार अहमद निवासी ग्राम इब्राहीमपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ घर में धुँआ जाने की बात को लेकर विवाद कर रहे हैं हम लोगो को धमकाने के लिये कट्टा लेकर दौड़ाए है। इस सूचना पर व0उ0नि0 सुरेश सिंह यादव मय हमराह के साथ इब्राहिमपुर मस्जिद के गलियारे की बाउण्ड्री वाल के पास से अभियुक्त फैजुर्रहमान पुत्र स्व0 अनवार अहमद निवासी ग्राम इब्राहीमपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ को समय करीब 22.35 बजे गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से एक अदद तमंचा .315 बोर व एक अदद कारतूस .315 की बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 94/2024 धारा 3/25 आयुध अधि0 पंजीकृत किया गया है।

Related Articles

Back to top button