आजमगढ़:ट्रक की चपेट मे आने से बाइक सावर की मौत, ट्रक छोड़कर चालक हुआ फरार
Azamgarh: A biker died after being hit by a truck, the driver left the truck and escaped

रिपोर्ट: रोशन लाल
आजमग::घटना के समय बाइक सवार अपने रिश्तेदार को शाहगंज रेलवे स्टेशन पार छोड़कर वापस घर अरहा था। जैसे ही वह सुबह करीब 9 बजे के आस पास कटार गांव के पास पहुंचा उसी समय फूलपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने मोटर साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार दीदारगंज थाना क्षेत्र के बीबीगंज गाव निवासी सूरत गुप्ता पुत्र केशव गुप्ता के बड़े पुत्र विपिन की शादी 6 मार्च को थी। शादी में शामिल होने के लिए सूरत गुप्ता का दूसरे नम्बर का बेटा सचिन 18 वर्ष लुधियाना से घर आया था। वह लुधियाना में सब्जी मंडी में आढ़त चलाता था। बरात की वापसी सात मार्च को हुई। दहेज में मिली मोटरसाइकिल से सचिन घर आया वह एक् मेहमान को शाहगंज रेलवे स्टेशन छोड़ने गया था, मेहमान को ट्रेन में बैठ कर वह घर वापस आ रहा था, सुबह करीब 9 बजे कटार गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दिया, जिससे सचिन की मौके पर मृत्यु हो गई। सूचना पाकर घटना स्थल पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे लेकर फूलपुर थाने आयी, जहां से सचिन की जेब से आधार कार्ड के माध्यम से घर का पता चलने पर घर वालों को सूचित किया गया। परिजन के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। मृतक तीन भाई एक बहन में दूसरे नम्बर पर था। पिता सूरत गुप्ता की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया।(Azamgarh: At the time of the incident, the biker was returning home after leaving his relative at Shahganj railway station. As soon as he reached Katar village around 9 am, at the same time, a high-speed truck coming from Phulpur collided with the motorcycle, due to which the young man riding the bike died on the spot. After the incident, the driver left the truck and fled. The police seized the body and sent it for post-mortem. According to the information, Vipin, the elder son of Keshav Gupta, son of Surat Gupta, a resident of BBiganj village of Didarganj police station area, was married on March 6. Surat Gupta’s second son Sachin, aged 18, came home from Ludhiana to attend the wedding. He used to run a vegetable market in Ludhiana. Barat returned on March 7. Sachin came home from the motorcycle found in the dowry. He had gone to drop off a guest at Shahganj railway station. He was returning home after sitting the guest in the train. At around 9 in the morning, a speeding truck coming from the opposite direction hit him near Katar village, causing Sachin’s death on the spot. After receiving the information, the police reached the scene of the incident and took possession of the body and came to Phulpur police station, from where Sachin’s family was informed through the Aadhaar card from Sachin’s pocket. After the arrival of the relatives, the body was sent to the district hospital for post-mortem. The deceased was second among three brothers and one sister. A case was registered against the truck driver on the tahrir of Surat Gupta’s father)



