लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाया जा रहे टिकरगाढ रजवाहा सडक मार्ग में गड़बड़ी से ग्रामीणों में आक्रोश
Disruption in the Tikargarh Rajwaha road being built by the Public Works Department has angered the villagers

तहसील संवाददाता सत्येन्द्र सिंह
लालगंज ( आजमगढ़ ) आजमगढ़ – वाराणसी मुख्य मार्ग लालगंज नगर पचायत होते हुए मसीरपुर – पल्हना ( मौसीमगंज ) सडक मार्ग को जोडने वाली टीकरगढ रजवाहा की सड़क लोक निर्माण विभाग द्वारा पेन्टिंग का कार्य कराया जा रहा है। सोमवार को ग्रामीणों ने मार्ग पर पहुंचकर विरोध जताया भ्रष्टाचार बंद करो के नारे लगाए ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से सडक मार्ग गड़ढा युक्त हो गया था आने जाने मे परेशानी का सामना करना पड रहा था । सड़क मार्ग का पेटिंग का कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा शुरू तो कर दिया गया किन्तु मार्ग को लेबल मे (प्लेन ) नही बनाया जा रहा है। गड्ढा भी नहीं भरा जा रहा है। सडक मार्ग पर वाहन चलने पर बार बार कूदेंगे जिससे सडक मार्ग छः माह मे गडढा युक्त हो जायेगा । नगर पंचायत कटघर लालगंज के बीच से निकल कर टिकरगाढ रजवाहा सडक मार्ग से लगभग तीन किलोमीटर जो उपेन्दा , बम्मोपुर होते हुए मौसीमगंज निकल जाता है। सडक मार्ग के गड्ढे की सही तरह भराई नहीं की जा रही है जिससे मोटर साइकिल , चारपहिया वाहन , टैक्टर ट्राली , ट्रको सहित अन्य वाहनो को आने जाने मे परेशानी का सामना करना पड रहा है। कृष्ण पाल सिंह , पंचदेव , आकाश, सिद्धार्थ सिंह सहित अन्य ने बताया कि सड़क बन जाने से तरवां – पल्हना , नरसिंहपुर , कोटा , कहला सहित अन्य गांवों के लोगो को देवगांव कंजहित सहित वाराणसी जाने वालो को लालगंज बाजार के जाम का सामना नही करना होगा सड़क बनाने में जो सामग्री इल्तेमाल की जा रही है उसकी गुणवत्ता भी सही नहीं है ग्रामीणों का आरोप है कि मानक के अनुरूप कार्य नहीं हो रहा ,सडक मार्ग के कार्य की जांच होनी चाहिए वहीं जेईई मनोज यादव ने बताया कि मार्ग की लंबाई 3 किलोमीटर चौड़ाई 3 मीटर है सड़क की लागत पूछा गया तो जेईई ने बताया इसकी जानकारी हमें नहीं है कार्यालय जाकर पता करिए सड़क की मोटाई 2 सेंटीमीटर होनी चाहिए जो किया जा रहा है इस अवसर पर शिवम, किशन, सुधांशु, सुनील गौड़, अभिनव, अतुल, सहित समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे ।



