स्वास्थ्य परीक्षण के लिए आयोजित किया गया शिविर
इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा प्राइवेट विद्यालय में आयोजित किए गए शिविर में 525 छात्र-छात्राओं ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोही। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी भदोही शाखा द्वारा सोमवार को रैमलपुर में स्थित एक प्राइवेट विद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 525 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
इस दौरान सभी को स्वस्थ रहने के संबंध में चिकित्सको द्वारा टिप्स दिए गए। साथ ही प्राथमिक चिकित्सा से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई। बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण में डॉ.विकास कुमार दुबे, डॉ.अदिति प्रिया, अरविंद सिंह एवं विजय मौर्य ने किया। सभी को दवा भी प्रदान की गई। अधिकांश बच्चों में दंत रोग पाया गया। इसके प्रति उन्हें जागरूक रहने के लिए चिकित्सकों ने सलाह दी। डॉ.राजेश कुमार ने स्वस्थ रहने तथा संचारी रोगों से बचाव के उपाय बताएं। डॉ.आरएन सिंह तथा इरशाद खान ने प्राथमिक चिकित्सा से संबंधित जानकारी दी। डॉ भारतेंदु द्विवेदी ने रेडक्रॉस के उद्देश्य और रेडक्रॉस की जानकारी प्रदान की तथा रेड क्रॉस की ओर से सभी का स्वागत किया एवं धन्यवाद ज्ञापन किया।
बच्चों को ओआरएस, दवा, टूथपेस्ट एवं ब्रश वितरित किया गया।
इस मौके पर श्यामलाल, रामसिंह यादव, सतीश शकुंतला तथा विद्यालय के अध्यापक प्रमुख रूप से मौजूद रहें।



