दर्जी की दुकान मे लगी आग सारा कपड़ा जल कर हुआ खाक

A fire broke out in a tailor's shop and all the clothes were burnt

 

रिपोर्ट:रोशन लाल

आजमगढ़:बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बग़ैला वार्ड के अंदर एक दर्जी की दुकान मे आग लगजाने से दुकान मे रखे सभी कपड़े जलकर खाक होगये।जानकारी के अनुसार इसरार अहमद निवासी देवरिया अबू सईद की बघैला वार्ड मे भाड़े के मकान मे सिलाई की दुकान है। घटना की रात इसरार देर रात अपनी दुकान करके अपने घर चला गया,भोर मे उसके मोबाइल पर फोन गया कि उसकी दुकान मे आग लग गयी है। सूचना पाते ही वह भाग कर मौक़े पर आकर अपनी दुकान का शटर खोला तो देखा कि उसकी दुकान मे रखा हुआ सिलाई का सभी कपड़ा जलकर खाक हो गया। उसने इसकी सूचना थाना पर देदिया है।पुलिस घटना की जाँच कर रही है।

Related Articles

Back to top button