वात्सल्य अकैडमी में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन। 

 

विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।

 

सोनूघाट, देवरिया। पिपराचंद्रभान मार्ग पर स्थित एस. वातसल्य अकेडमी में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। शिक्षकों व छात्रों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।कार्यक्रम की शुभारंभ वत्सल अकेडमी विद्यालय के निदेशक अभिषेक शाही द्वारा किया गया सर्वप्रथम विद्यालय के निदेशक ने छात्रों पर पुष्प की पंखुड़ियां एवं अबीर गुलाल उड़ाकर बच्चों के बीच होली के त्यौहार का आनंद लिया तत्पश्चात बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

इस दौरान प्रधानाचार्य दीपक बरनवाल, चंद्र शेखर गिरी, ऋतु सिंह, आकांक्षा तिवारी, अभिलाषा तिवारी, स्मिता सिंह, नेहा शुक्ला, अन्नु खरवार, प्रज्ञा बरनवाल, अंजलि सोनकर, प्रतिभा यादव, मुन्ना विश्वकर्मा, विकास तिवारी आदि लोग उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button