अतरौलिया में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया होली का पर्व
The festival of Holi was celebrated with gaiety in Atraulia

रिपोर्टर चन्द्रेश यादव
स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अतरौलिया पुरवा (कुलुहिया) और आस पास के क्षेत्रों में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। सुबह होते ही छोटे छोटे बच्चों ने जमकर रंग अमीर और गुलाल खेले और लोगों ने एक दूसरे को अबीर, गुलाल,रंग लगाकर होली की बधाइयां दिया।
सर्वप्रथम छोटे-छोटे बच्चे अपने घरों से रंग पिचकारी पानी लेकर एक दूसरे पर रंग डाल रहे थे तथा डीजे के गाना पर थिरकते हुए होली खेल रहे थे। दोपहर होते ही युवाओं की एक टोली गांव में घूम घूम कर होली खेल रहे थे।
महिलाओं ने भीरंग गुलाल लगाकर रंगो के पर्व होली का खूब आनन्द लिया। इस मौके पर शेषमणि यादव,अनिल यादव,अमन यादव, इंद्रमणि यादव,अंकुर यादव,हिमांशु यादव ,आशीष यादव,अजय यादव, सूर्यभान यादव सहित अन्य लोगों मौजूद रहे।।



