लार थाना क्षेत्र के मेहरौना में पुलिस और वाहन चालकों के बीच हुई झड़प

 

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।

लार ,देवरिया। लार थाना क्षेत्र की मेहरौना पुलिस चौकी हमेशा चर्चा में बनी रहती है चाहे वह , पशु तस्करी का मामला हो या शराब तस्करी का आज पुलिस द्वारा मेहरौना चौकी पर वाहन चेकिंग का काम चल रहा था वाहन चेकिंग करते हुए पुलिस वालों पर अचानक बाइक सवार लोगों ने हमला बोल दिया जिसको लेकर मौके पर अफरा तफरी की स्थिति बन गई ऐसी स्थिति में ग्रामीणों के सहयोग से आरोपियों को पकड़ा गया पुलिस टीम पर हमले की सूचना के बाद मौके पर क्षेत्राधिकार पहुंच गया और मामले की जांच शुरू कर दी पकड़े गए आरोपी बिहार के बताई जा रहे हैं बिहार थाना क्षेत्र के मेहरौना चेक पोस्ट पर शाम को चौकी प्रभारी धर्मेंद्र मिश्र सिपाही सर्वेश यादव राजकुमार सरोज सुमित अन्य पुलिसकर्मी वाहन चेकिंग कर रहे थे इसी बीच बाइक सवार तीन लोग पहुंचे पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक लिया और और वाहन चेकिंग करने लगे जिसको लेकर बाइक सवार आक्रोशित हो उठे पुलिस वालों से कहा सुनी करने लगे साथी पुलिस वालों पर हमला भी बोल दिए मारपीट की घटना को देखते हुए आसपास के ग्रामीण पहुंच गए और बीच बचाव करने के साथ ही आरोपियों को पकड़ लिया पकड़े गए बाइक सवार बिहार के सिवान जिले के बताए जा रहे हैं , पुलिस उनके बारे में विस्तृत जानकारी जुटा रही है।

Related Articles

Back to top button