नकदह फुलवरिया में भव्य कलश यात्रा के साथ, लक्ष्मी नारायण यज्ञ का हुआ शुभारंभ ।
विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।
भलुअनी, देवरिया।
भलुअनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नकदह फुलवरिया में आज श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर कलश यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस पावन यात्रा में हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी एवं जिले के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया और पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।
यज्ञ समिति के सचिव अमित तिवारी भार्गव ने बताया कि यह कलश यात्रा विभिन्न वर्गों से आए श्रद्धालुओं के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर भलुआनी, बरहज, सरयु तट से होते हुए पुनः बारा दीक्षित का भ्रमण कर अंत में यज्ञ स्थल पर संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने पूरे मार्ग में भक्ति, उल्लास और श्रद्धा के साथ यात्रा में भाग लिया।कलश यात्रा में महिलाएं, पुरुष, बच्चे एवं बुजुर्ग श्रद्धा व भक्ति भाव से शामिल हुए। यात्रा का शुभारंभ गंगा जल से भरे पवित्र कलशों के साथ विधिवत पूजन एवं मंत्रोच्चार के साथ किया गया। इस दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
यज्ञ सचिव अमित तिवारी भार्गव ने बताया कि इस कलश यात्रा के माध्यम से महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ हुआ। यह महायज्ञ त्रिदंडी स्वामी के प्रिय शिष्य पूज्य जियर स्वामी जी महाराज जी महाराज की पावन देखरेख में संपन्न होगा। इस दौरान पूरे क्षेत्र का माहौल भक्ति, श्रद्धा और उत्साह से भर गया। क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर यात्रा में सहयोग एवं समर्थन दिया, जिससे यह आयोजन ऐतिहासिक और भव्य बन सका।
यज्ञ समिति ने इस सफल आयोजन के लिए स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और महायज्ञ में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से सम्मिलित होने की अपील की। इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष सिंह पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेरंब शिखरे नासिक, गोपाल त्रिपाठी गुरुजी धीरेन्द्र कुमार पाण्डेय जगदीश पाण्डेय राम सेवक यादव जी मनमोहन तिवारी श्रीपति यादव बंटी सिंह दामोदर सिंह जी अभिषेक राय उपेंद्र तिवारी जी सुधाकर तिवारी लव कुश जी रोशन तिवारी नागेश सिंह जी उमेश सिंह जी गोलू तिवारी ज्ञान प्रकाश तिवारी उपस्थित रहे।