जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव कुमार सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

District President Azamgarh Dhruv Kumar Singh was warmly welcomed by the BJP workers

तहसील संवाददाता सत्येन्द्र सिंह
लालगंज (आजमगढ़)नगर पंचायत कटघर लालगंज में स्थित भाजपा मनोनीत सभासद गौरव रघुवंशी के आवास पर आजमगढ़ जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह केआगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत भाजपा सरकार जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा प्रांगण ध्रुव कुमार सिंह को शीर्ष नेतृत्व ने पुनः आजमगढ़ का जिलाध्यक्ष बनाया है पूर्व में भी ध्रुव कुमार सिंह 2019 से 2023 तक आजमगढ़ जिले के जिलाध्यक्ष रहे हैं। 2022 के लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे दिनेश लाल यादव निरहुआ को विजय दिलाने में काफी मदद की थी। लालगंज पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह सिंह ने कहा भाजपा की पहचान हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत से बनी है मुझे फिर एक बार पार्टी ने अध्यक्ष पद दिया है जिसका निर्वहन पूरी ईमानदारी से करूंगा सदैव कार्यकर्ताओं व समाज के लिए खड़े रहने का प्रयास करूंगा इस अवसर पर लालगंज मण्डल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, बलवंत सिंह, कृष्णकुमार मोदनवाल, सर्वेश सिंह, कृष्णा रघुवंशी, सोनू, इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button