Azamgarh news:गांव की समस्या गांव में समाधान कार्यक्रम के तहत चौपाल का हुआ आयोजन

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट:रिंकू चौहान

/आजमगढ़।विकास खंड ठेकमा के ग्राम पंचायत भदसारी में गांव की समस्या गांव में समाधान कार्यक्रम के तहत चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में विधवा, बृद्धा, विकलांग पेंशन, शौचालय, आयुष्मान कार्ड,जॉब कार्ड ,आदि विषयों की जानकारी दी गई जिसमें नोडल अधिकारी एडीओ कोऑपरेटिव सौरभ कुमार ने कहा कि चौपाल कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गांव के लोगों के समस्याओं को सुनकर चौपाल कार्यक्रम में उनका निदान करना है। चौपाल कार्यक्रम शासन के निर्देशानुसार निरन्तर ग्राम पंचायत में रोस्टर के अनुसार चलता रहेगा। चौपाल कार्यक्रम के लिए लोगो को जागरूक करने की जरूरत है।वही की प्रधान मंत्री किसान योजना अंतर्गत किसान सम्मान निधि, किसानों के सम्मान निधि में किसी प्रकार की रुकावट आ रही हैं उसमें लैण्ड फीडिंग, आधार कार्ड केवाईसी , एवं खाता के संचालन सहित खाद बीज के उपयोग एवं सब्सिडी ,धान की कटाई के बाद पराली के उपयोग आदि विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी । ग्राम रोजगार सेवक पुनीत उपाध्याय ने मनरेगा एवं श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन एवं उसकी योजनाओं की जानकारी दी।बैठक में मुख्य रूप से सहायक विकास अधिकारी जय प्रकाश सिंह,एडीओ आईएसबी देवेंद्र सिंह,ग्राम पंचायत अधिकारी विजय कुमार यादव, ग्राम प्रधान आशा राय, व समस्त ग्राम वासी आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button