Azamgarh :रंगदारी मांगने का किया खेल तो पुलिस ने भेजा जेल

रंगदारी मांगने का किया खेल तो पुलिस ने भेजा जेल

ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वादी जगदीश प्रजापति पुत्र यमुना प्रजापति नि0 उकरौड़ा थाना कोतवाली आजमगढ द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र कि प्रार्थी प्राइमरी पाठशाला उकरौड़ा के पास जलेबी टिकिया पकौड़ा बेचने की दुकान है उसी से अपना व अपने बाल बच्चो का पालन पोषण करता हूँ प्रार्थी के गांव के भकौले सिंह, प्रदीप सिंह ,अजीत सिंहं पुत्रगण भगवान सिंह द्वारा प्रार्थी से पच्चास हजार रूपया रंगदारी मांगते है, आज बीती रात को करीब 12 बजे रात मे भकौले सिंह व अपने भाइयो ने कट्टा लेकर प्रार्थी के घर पर आये और जबरजस्ती दरवाजा खोलवाकर मेरे उपरोक्त व्यक्तियो को तमंचा लगा दिया और रंगदारी के पच्चास हजार रूपये मांगने लगे मेरे बच्चो के द्वारा शोर मचाने पर अगल बगल के लोगो के आवाज सुनकर गंदी गंदी गालीया देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। उक्त के सम्बन्ध में दि. 27.3.25 को मु0अ0सं0 155/25 धारा 308(5)/352/351(3)/333 बीएनएस थाना कोतवाली आजमगढ़ पंजीकृत किया गया।
आज शनिवार को प्र0नि0 निरीक्षक शशि मौलि पाण्डेय , मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त 1. अजीत सिंह पुत्र भगवान सिंह सा0 उकरौडा थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ उम्र 39 वर्ष को आज शनिवार को समय 00.10 बजे अभियुक्त के घर ग्राम उकरौड़ा से नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button