जबलपुर:मंडल अध्यक्ष जागृति शुक्ला एवं शैलेन्द्र राजपूत भाजपा से निष्कासित

Jabalpur: Mandal President Jagriti Shukla and Shailendra Rajput expelled from BJP

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

जबलपुर में बीते दिनों भारतीय जनता पार्टी के दो नेताओं ने जैन समाज की तुलना रावण और एक विशेष समुदाय से कर दी थी। दोनों ही भाजपा नेताओं का ऑडियो वायरल हुआ जिसके बाद जैन समाज ने भाजपा नेताओं के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और शहर के कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज करवाई। मामले की भनक जबलपुर से भोपाल तक पहुंच गई। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी इस पर संज्ञान लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री वीडी शर्मा ने जागृति शुक्ला (मंडल अध्यक्ष, आचार्य विद्यासागर मंडल) एवं शैलेन्द्र सिंह राजपूत (पूर्व मंडल अध्यक्ष ) को भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। दोनों के बीच समाज विशेष के विषय में हुई बातचीत सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल हुई थी जिससे समाज विशेष में रोष व्याप्त था, भाजपा संगठन द्वारा इस प्रकरण में संज्ञान लेते हुए कारण बताओ नोटिस भी दिया था। प्रकरण में पार्टी की छवि धूमिल हुई है और यह अनुशासन हीनता की दायरे में आता है इसलिए दोनो को तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाता है। बता दे की शैलेंद्र सिंह अपने आप को उत्तर मध्य विधानसभा से भाजपा प्रतिनिधि बताते थे जिस पर की विधायक अभिलाष पांडे ने भी साफ कर दिया था कि उन्होंने कभी भी इस शैलेंद्र सिंह को अपना प्रतिनिधि नियुक्त नहीं किया था। बहराल आचार्य विद्यासागर मंडल से जागृति शुक्ला को हटाने के बाद अब नए मंडल अध्यक्ष की तलाश शुरू कर दी गई है।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button